बाल श्रम मुक्त के तहत दुकानों पर लगाया स्टीकर
चंदौली, जून 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षी जनपदों को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर बाल श्रम मुक्त चंदौली अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सकलडीहा कस्बे में सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सेठ के नेतृत्व में श्रम विभाग और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड राइट्स एसोसिएट की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर बाल श्रम के तहत नोटिस जारी किया। इस दौरान दुकानदारों को बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बाल श्रम मुक्त चंदौली अभियान के तहत व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक न रखने की अपील की गई। बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान संबंधी जागरूकता स्टीकर लगाए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.