बाल श्रम पर आयोजित किया गया कविता पाठ
बक्सर, अगस्त 29 -- युवा के लिए ----- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। महारानी उषा रानी प्लस उच्च विद्यालय में बालश्रम के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने बालश्रम के दुष्परिणामों व रोकथाम से सम्बंधित कविताओं का पाठ किया। पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बालश्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधक है। बाल श्रम से मुक्त करते हुए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्राचार्य रवि प्रभात ने कहा कि बालश्रम रोकथाम के लिए कानूनी जागरूकता के साथ सामाजिक चेतना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में सुनील कुमार, पल्लवी, पूजा, नेहा कुमारी और शबनम उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.