गया, जून 13 -- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संयुक्त श्रम भवन, गया जी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी ने की। इस अवसर पर श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी, जिला नियोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और स्वयंसेवी संस्थाओं सेंटर डायरेक्ट, प्रयास और प्रथम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी ने बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और समाज के सभी वर्गों, नियोजकों एवं आम नागरिकों से बाल श्रम को बढ़ावा नहीं देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बाल श्रम न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। बाल श्रम को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज की सामूहिक भागीदार...