सिमडेगा, मार्च 17 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डालसा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रम अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं उनकी टीम और पीएलवी ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं ईंट-भट्ठों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने गहन जांच करते हुए आम लोगों और व्यवसायियों को जागरूक भी किया। हालांकि निरीक्षण के बाद राहत की बात यह रही कि पाकरटांड प्रखंड के किसी भी क्षेत्र में बाल मजदूरी का मामला सामने नहीं आया। श्रम अधीक्षक ने कहा कि बाल मजदूरी एक दंडनीय अपराध है और किसी भी परिस्थिति में बच्चों से काम कराना कानूनन प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति बाल श्रम करवाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पीएलवी लालचं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.