बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: एक गिरफ्तार
पाकुड़, सितम्बर 12 -- बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज किया गया है। 'जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन' के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाल एवं किशोर श्रम प्रतिबंध और विनियमन के तहत प्राथमिकी कांड संख्या-213/26 दर्ज की है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मुफ्फसिल थाना निवासी मुनीज आलम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फोटो संख्या-18- पुलिस गिरफ्त में प्राथमिकी अभियुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.