हाजीपुर, मार्च 7 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। श्रम संसाधन विभाग एवं डीएम वर्षा सिंह के निर्देश के आलोक में श्रम अधीक्षक वैशाली द्वारा बाल श्रम उन्मूलन को लेकर गठित धावा दल द्वारा शनिवार को जंदाहा बाजार स्थित दो प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर तीन बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार श्रम संसाधन विभाग की धावा दल ने जंदाहा बाजार स्थित मां अंबिका ट्रेडर्स किराना दुकान में छापेमारी कर वहां कार्यरत 12 वर्षीय बाल श्रमिक एवं 13 वर्षीय बाल श्रमिक को विमुक्त कराया है। इसी प्रकार धावा दल ने जंदाहा बाजार स्थित मुमताज शू हाउस में छापेमारी कर वहां कार्यरत 12 वर्षीय बाल श्रमिक को विमुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार 2 प्रतिष्ठानों से विमुक्त कराए गए तीनों बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित कर बाल गृह में रखे जाने की प्रक्रिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.