बाल श्रम के प्रति किया जागरूक
श्रावस्ती, जुलाई 14 -- श्रावस्ती। ऑपरेशन रक्षा व बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत गिलौला थाना क्षेत्र में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। टीम के साथ गिलौला पहुंचे एएचटी थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने गिलौला बस अड्डा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सुविखा मोड़ पर चौपाल लगाई। इस दौरान सभी को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के प्रति सचेत किया। साथ ही सभी को बाल श्रम करवाने पर मिलने वाली सजा बताई। चौपाल में विभिन्न आपातकालीन नंबरों 1098, 1090, 112, 1930 आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी अमोल कुमार, गरिमा सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जितेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कालीन कारखाने से चार बाल श्रमिक कराया मुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.