पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जनलोक कल्याण परिषद पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने की। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली प्रभात फेरीकार्यक्रम का उद्देश्य उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में बाल श्रम से जुड़े प्रत्येक बच्चे को इस कुप्रथा से मुक्त कर उनके अधिकारों के अनुरूप निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक बच्चों के परिवारों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बाल श्रम के खिलाफ चल रहे इस अभियान को ...