बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, पांच नाबालिग मुक्त, पांच नियोजकों पर प्राथमिकी
सीतामढ़ी, जुलाई 15 -- रुन्नीसैदपुर। रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया।
बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई मामले में पांच नियोजकों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), पुलिस निरीक्षक शाखा, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (अदिति संस्था) तथा रुन्नीसैदपुर थाना की संयुक्त टीम ने दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:20 बजे तक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत पांच नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।
बच्चों की कठिनाइयाँ पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनसे प्रतिदिन 12 घंटे से अधिक कार्य कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.