गाजीपुर, जुलाई 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। देवकली एवं सैदपुर क्षेत्र में गठित टीम ने चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां चार किशोर श्रमिक कार्यरत पाए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निरीक्षण टिप्पणी जारी की तथा बाल श्रम निषेध कानून का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान दुकानदारों एवं आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा बाल श्रमिक पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं ब...