मुंगेर, सितम्बर 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बाल श्रम के खिलाफ श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को मुंगेर जिले में विशेष धावा दल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान असरगंज और सदर मुंगेर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेंट, मॉल और गैराजों की सघन जांच की गई। इस दौरान तीन बाल श्रमिकों को काम करते हुए मुक्त कराया गया। असरगंज प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार अमन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में असरगंज थाना क्षेत्र से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। वहीं सदर मुंगेर प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कासिम बाजार थाना क्षेत्र से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।

बाल गृह में रखे गए बच्चे: मुक्त कराए गए तीनों बाल श्रमिकों ...