अररिया, जुलाई 1 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग पटना के निर्देश के आलोक में मंगलवार को स्थानीय अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों एवं अन्य स्थानों पर जांच कर दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया। अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जोकीहाट, फारबिसगंज, कुर्साकांटा, अररिया सदर, रानीगंज, भरगामा, पलासी, सिकटी एवं नरपतगंज के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। विमुक्त कराए गए दोनों बाल श्रमिकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाया गया। बाल श्रम के विरुद्ध चले इस अभियान में धावा दल के सदस्यों के रूप में फारबिसगंज थाना के थानाध्य...