बाल श्रम के खिलाफ कड़ा रुख, 50 बच्चे मुक्त, दोषियों को जेल और जुर्माने की चेतावनी
मुंगेर, अप्रैल 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में बाल श्रम के समूल खात्मे को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत राज्य कार्य योजना 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।श्रम अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश ने बैठक में जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 50 बाल श्रमिकों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को बाल श्रम से मुक्त करने के लिए प्रशासन का 'धावा दल' लगातार सक्रिय रहेगा और सघन तलाशी अभियान चलाएगा। यह भी पढ़ें- बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए चलेगा सघन अभियान अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.