कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज। बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरसहायगंज क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इनमें एक बच्चा फर्नीचर हाउस और दूसरा बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता मिला। श्रम विभाग, एएचटीयू, चाइल्ड हेल्पलाइन और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम ने ईंट भट्टों, होटल-ढाबों, मैकेनिक की दुकानों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को बाल श्रम कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि 10 से 30 जून तक जिले की सभी तहसीलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बाल श्रम मुक्त पाए गए प्रतिष्ठानों पर "बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान" के स्टीकर भी लगाए गए। अभियान में एएचटीयू, चाइल्ड हेल्पलाइन और स्वयंसेवी संस्थ...