गिरडीह, जून 22 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड में सोमवार को श्रम विभाग और बनवासी विकास आश्रम के संयुक्त अभियान के तहत बाल श्रम के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान विभिन्न होटल, गैराज और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच कर दो बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अक्षय कुमार, विक्रम कुमार, पुलिसकर्मी रमाकांत सिंह सहित बनवासी विकास आश्रम, चाइल्डलाइन और समानता शिक्षा केंद्र के प्रतिनिधि शामिल थे। अक्षय कुमार ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अपराध है और इसके उन्मूलन के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लोगों से बाल श्रम की सूचना संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन को देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...