पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़ नगर में एएचटीयू, श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर बाल श्रम की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों व स्थलों में पहुंचकर उनका निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम निषेध अधिनियम की जानकारी दी। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम कराएं जाने पर उनके खिलाफ होने वाली वैधानिक कार्रवाई के बारे में चेतावनी दी। टीम में सुनील कुमार, महेन्द्र महर, श्रम निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...