रुडकी, अप्रैल 20 -- लक्सर। जिला बाल श्रम टास्क फोर्स के निर्देशानुसार बाल किशोर श्रम द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा रहा है। इसी के तहत टीम ने 22 मार्च को सुल्तानपुर में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए दो दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान दोनों दुकानों पर कपड़े बेचने व ग्राहकों को कपड़े दिखाने व दुकान में समान लगाने का कार्य करते हुए दो बाल श्रमिक मिले थे। इस मामले में अब दोनों दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैसर्स गारमेंट अली चौक निकट जनता स्कूल व मैसर्स हैदर बेंगल स्टोर निकट जनता स्कूल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.