रुडकी, मार्च 6 -- महाड़ी चौक स्थित वैदिक इंटरप्राइसेस में बाल किशोरों से काम कराए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित की तहरीर में बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बाल किशोर काम करते पाए गए थे। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दीपिका, पंकज कुमार निवासी मंडावर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार और संदीप कुमार के खिलाफ बाल श्रम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.