पाकुड़, जून 13 -- हिरणपुर। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनुप्रिया सोरेन के नेतृत्व में बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम एवं प्रवासी मजदूरों से संबंधित एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली प्रभात फेरीकार्यक्रम के उद्देश्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं संबंधित हितधारकों को बंधुआ मजदूरी प्रथा उन्मूलन, बाल श्रम निषेध एवं प्रवासी मजदूरों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी सामाजिक अपराध हैं और इनके विरुद्ध समय पर सूचना देकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- बाल श्रम के नियोक्ताओं के व...