सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम के मार्गदर्शन में जिले में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत लगातार जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार,बाल कल्याण समिति एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा सलडेगा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों,होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर बाल श्रम की स्थिति की जांच की तथा संचालकों को बाल श्रम निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के क्रम में किसी भी प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे काम करते हुए नहीं पाए गए,जिसे टीम ने संतोषजनक बताया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों से ...