गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत 11 जून को बाल श्रम विषय पर जन-जागरूकता व गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12 जून को बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम, बाल श्रम से संबंधित हॉट-स्पॉट में निरीक्षण व विशेष अभियान कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। रविवार को उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देसानुसार, केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने किसी भी बच्चे को श्रम करते हुए देखने पर श्रम विभाग, पुलिस विभाग अथवा चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...