बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन सख्त
मधुबनी, अप्रैल 13 -- रामशरण साह मधुबनी। कानून के अधीन विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के आर्थिक व सामाजिक पुनर्वास के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य कार्य योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक विमुक्त बाल श्रमिक को समुचित संरक्षण एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। श्रम अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कुल 39 बच्चों को विमुक्त करवाया गया जिनमें 31 बच्चे विभिन्न स्कूलों में नामांकित हैं। चार बच्चे अपने माता पिता के साथ दूसरे राज्य में चले गए हैं। चार बच्चे जिले के बाहर के हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 31 दोषी नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएम ने श्रम संसाधन विभाग के नेतृत्व में संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.