बाल श्रम उन्मूलन को लेकर चला सघन अभियान
बहराइच, अगस्त 6 -- पयागपुर, संवाददाता। तहसील पयागपुर के भूपगंज बाजार में गुरुवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सघन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला बाल श्रम सलाहकार विकास जायसवाल, तहसीलदार अम्बिका चौधरी ने किया। अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य कराए जाने के मामलों में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए तथा बाल श्रम कानूनों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जिला बाल श्रम सलाहकार ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से जिले भर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें तहसील, ब्लॉक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाल श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.