सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। जिले में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर डालसा और श्रम अधीक्षक कार्यालय की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने सदर प्रखंड के बीरू,अरानी तथा शहर के प्रिंस चौक समेत विभिन्न इलाकों में संचालित दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान श्रम कानूनों के पालन,कामगारों की आयु,कार्यस्थल की स्थिति और नियोजन प्रक्रिया की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच के दौरान किसी भी स्थान पर बाल या किशोर श्रमिक नहीं मिले। अधिकारियों ने इसे जिले में चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों और प्रशासनिक निगरानी का सकारात्मक परिणाम बताया। डालसा की सचिव मरियम ह...