बाल श्रम उन्मूलन को टास्क फोर्स की बैठक
चाईबासा, जुलाई 1 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी प्रखंडों में सतत बाल श्रम विमुक्ति सह जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने श्रम अधीक्षक एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को अभियान की नियमित निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में बाल श्रम उन्मूलन को गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में श्रम अधीक्षक द्वारा जिले में संचालित बाल श्रम उन्मूलन गतिविधियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News मनीगाछी:बाल संरक्षण समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.