मेरठ, जुलाई 10 -- डीएम डॉ. वीके Singh ने कहा कि बाल श्रमिकों को काम पर रखने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि दोषियों से जुर्माना राशि की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बाल श्रम उन्मूलन एवं श्रम बंधु योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में बाल श्रम को जड़ से खत्म करने और श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: बालश्रम,बाल विवाह, बाल शोषण जैसी कुप्रथाओं के रोकथाम और बच्चों की अनिवार्य शिक्षा के लिए की गई बैठकबाल श्रमिकों के विरुद्ध कार्रवाई उन्होंने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ...