दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। परिसदन में सोमवार को बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए लगातार धावा दल चलाने एवं दोषी नियोजकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से अब तक कुल 39 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है एवं सभी दोषी नियोजकों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन सभी नियोजकों से 20 हजार रुपये की राशि अलग से वसूल कर जिला बाल श्रम पुनर्वास कल्याण कोष में जमा कराया गया है। राशि जमा नहीं करने वाले नियोजकों के विरुद्ध नीलाम पत्रवाद की अलग से कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.