गया, जून 20 -- गया जी सर्किट हाउस के सभागार में शनिवार को श्रम संसाधन व प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग व नियोजन और युवा कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बाल श्रम उन्मूलन अभियान, बिहार भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना तथा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार व शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने बाल श्रमिकों की विमुक्ति की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान को ...