संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता l ग्राम मंझरिया, धमइचा में बाल शोषण के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे, अभिभावक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला में लोगों को जानकारी देते हुए अध्यक्ष साधना ने कहा कि भारत में बाल शोषण एक गंभीर सामाजिक समस्या है। जिसमें शारीरिक शोषण, भावनात्मक शोषण, यौन शोषण, उपेक्षा एवं बच्चों का किसी भी प्रकार का शोषण शामिल है।

कानूनी प्रावधान उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कई प्रभावी कानूनी प्रावधान बनाए गए हैं, लेकिन जागरूकता की कमी, सामाजिक झिझक और मामलों की सही रिपोर्टिंग न होने के कारण यह समस्या अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। कहा कि किसी भी बच्चे के साथ होने वाले शोषण या अत्याचार की स्थिति में 24 घंटे उपलब्ध चाइल्ड ह...