चित्रकूट, सितम्बर 9 -- चित्रकूट। बाल शोषण एवं दुर्व्यहार से संबंधित सामग्री विक्री करने पर साइबर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया/इंटरनेट पर बाल शोषण एवं दुर्व्यहार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री सर्च करने, डाउनलोडिंग एवं प्रसारित के साथ ही विक्री करने के मामले का संज्ञान लेते कार्रवाई की गई है। बताया कि आरोपित व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संबंधित सामग्री ऊंचे दामों में बेंच रहा है। प्रारंभिक जांच से प्रकाश में आए संदिग्ध के विरुद्ध साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...