कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर । सिख वेलफेयर सोसाइटी व सिख व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ने वर्ष 2018 से सफर-ए-शहादत की शुरुआत की थी। इसके बाद अब इसका आयोजन वीर बाल दिवस के रूप में किया जाता है। शहर में इसे 22 और 23 दिसंबर को मनाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विक्की और महामंत्री मनप्रीत सिंह भट्टी ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष के पावन अवसर पर सिख वेलफेयर सोसाइटी ने पूरे देश में एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता 22 दिसंबर तक संचालित की जा रही है। इसका परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को कानपुर के मोतीझील ग्राउंड में एक वृहद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी भाई गुरप्रीत सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.