मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाल और पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद बच्चों को परिवार से मिलाने की कवायद तेज की जाएगी। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने यह निर्देश निरीक्षण के दौरान दिया। बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय से जुड़ी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे सिकंदरपुर स्थित बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का प्रमंडलीय आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने दोनों संस्थानों में रह रहे बच्चों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुक्त को बताया गया कि बाल गृह में अभी 38 बच्चे आवासित हैं। इनमें लावारिस, भूले-बिसरे तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को बाल कल्याण समिति की अनुशंसा पर ...