आगरा, मार्च 19 -- कस्बा के एसएन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, प्रबंधक डा. भगवान सिंह राजपूत, प्रधान सुभाष चंद्र, नरेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधार्थियों के द्वारा चन्द्रयान मिशन-3, लैडर-रोवर, आदित्य एल-1, राममंदिर, हाइड्रो पावर प्लांट, वर्षा जल संरक्षण, सुरक्षित यातायात, स्मार्ट सिटी, इलैक्ट्रिक कार, इलैक्ट्रिक वैल, अस्पताल, ग्रहचाल, पहाड़, ज्वालामुखी, वाटर हार्वेस्टिंग, वेक्यूम, वाटर वोट सहित अन्य आर्कषक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कुलदीप यादव, डायरेक्टर पंकज राजपूत, गीता राजपूत, सुमन राजपूत, हरिओम लोधी...