लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार,संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह उन्मूलन के संकल्प के साथ प्रचार सह जागरूकता रथ को रवाना किया गया। शनिवार को समाहरणालय परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार रथ रवाना किया गया, यह प्रचार रथ स्वयं सेवी संस्था, वैदिक सोसाइटी, लातेहार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो में घूम घूम कर समुदाय स्तर पर लोगो को जागरूक करेगा। मौके पर मौजूद वैदिक सोसायटी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की विभाग के दिशा निदेश के आलोक में प्रत्येक प्रखंड में मोटरसाइकिल, नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी बाल विवाह उन्मूलन हेतु अगले 100 दिनों तक प्रचार प्रसार कराया जायेगा। मौके पर मेरी मड़की-सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, अलका हेमब्रम- जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रीना कुमारी- जिला बाल संरक्षण पद...