हाजीपुर, फरवरी 2 -- लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड क्षेत्र के सिरसा विरण और पुरणतांड पंचायत में रविवार को बाल विवाह से मुक्ति को लेकर जन -जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार , सचिव रितु कुमारी ने कहा कि वैशाली जिला में बाल विवाह से उन्मूलन हेतु लोगों के बीच लगातार जन-जागरूकता और विभिन्न तरह के गतिविधियां आयोजित किये जा रहे हैं।वैशाली जिला को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में यह एक ठोस पहल हैं।अभियान में पहले से कार्य कर रहें स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा हैं।अभियान के तहत हम सब सामूहिक और सार्थक प्रयास करके समाज में फैले इस सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। अधिकार मित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.