रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। पिठोरिया की रहने वाली 13 वर्षीय एक मासूम को बाल विवाह से बचा लिया गया। गरीबी के कारण परिजनों ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय अधेड़ से तय कर दी थी। 31 मार्च को विवाह होना था, लेकिन इससे पहले ही बच्ची घर से भागकर बुंडू पहुंच गई। बुंडू में पीएलवी की नजर बच्ची पर पड़ी। इसके बाद तुरंत डालसा सचिव राकेश रोशन को सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डालसा की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने बुंडू महिला थाना पुलिस के सहयोग से बच्ची का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रांची स्थित प्रेमाश्रय में रखा गया है। बच्ची ने पढ़ाई जारी रखने और सिलाई सीखने की इच्छा जताई है। इसके लिए जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) से समन्वय कर प्रशिक्षण और आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.