जहानाबाद, जनवरी 22 -- हरी झंडी दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को गांवों के लिए किया रवाना जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीडीसी डा.प्रीति ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। इसके खात्मे के लिए हर स्तर पर मजबूत व एकजुट पहल करने की जरूरत है। उन्होने बताया कि सरकार इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर गंभीर प्रयास कर रही है वहीं इस व्यापक समाज हित के काम में कई सामाजिक संस्थानों से भी सेवा ली जा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिले में बाल विवाह को रोकने एवं बाल विवाह से मुक्ति दिलाने को ले गुरुवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को विभिन्न इलाकों में रवाना किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन, श्रम अधीक्षक मृत्युंजय झा, बाल कल्याण समिति के सदस्य संजय सिन्हा एवं ग्राम स्वराज्य समिति घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.