बागेश्वर, अप्रैल 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षत तथा जिला जज पंकज तोमर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आनंदी एकेडमी, आरे में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। सचिव, अनीता कुमारी ने संचालान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध, पोक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। सचिव अनीता ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्रों को किसी भी कानूनी सहायता के लिए इसका उपयोग करने को प्रेरित किया। साथ ही नालसा जागृति, मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना तथा नालसा वीर परिवार सहायता योजना की भी जानकारी साझा की गई। यह भी पढ़ें- शिविर: वीरा कॉलेज में छात्र-छात्राओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.