रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। इंस्टीट्यूटऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) ने संयुक्त राष्ट्र के 27 नवंबर को कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत किया। आईएसडी के निदेशक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी संस्था जेआरसी का सहयोगी संगठन है। जेआरसी लंबे समय से इस दिवस की मांग कर रहा था। शिक्षक दिवस पर शनिवार को आईएसडी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2024 में इसी दिन भारत सरकार ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जैसे नागरिक समाज संगठनों को साथ लेकर 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत की थी। मार्च 2026 में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने संयुक्त राष्ट्र में कई वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में बाल विवाह के खिलाफ एक अं...