मुंगेर, दिसम्बर 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत सदर मुंगेर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, यह कार्यक्रम विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से मुंगेर सदर प्रखंड अंतर्गत बैद्यनाथ सिंह बालिका उच्च विद्यालय, मकसुसपुर उच्च विद्यालय तथा नंद कुमार उच्च विद्यालय, मुंगेर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के सचिव दिनेश कुमार ने की। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा जिला विधिक ...