लोहरदगा, सितम्बर 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के सभागार में गुरुवार को मिशन वात्सल्य के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ संग्राम मुर्मू ने कहा कि बाल विवाह आज भी हमारे समाज की एक गंभीर समस्या है। जो न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन करता है, बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड प्रदेश के लगभग हर जिले में बाल विवाह के मामले सामने आते रहते हैं और इसे रोकने के लिए सभी स्तरों पर ठोस कदम उठाना आवश्यक है। कम उम्र में विवाह होने से खासतौर पर बालिकाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिससे शारीरिक, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.