बाल विवाह समाज के लिए कोढ़, उन्मूलन से बेहतर समाज का निर्माण: बीडीओ
अररिया, मई 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में सेविकाओं व पर्यवेक्षकों को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कोढ़ है। इसके उन्मूलन से ही बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। इसके लिए हमसबों को मिल जुल कर कार्य करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीपीओ रजी अहमद खां ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिम्मेदार होंगी और किसी भी संदेहास्पद मामले की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्लाइन या पुलिस को देंगी। प्रशिक्षण दो सत्रों में दिया गया है। इस प्रशिक्षण में 150 से अधिक सेविकााओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.