मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। यह कानूनी दृष्टि से भी अपराध है। अशिक्षा व गरीबी इसका प्रमुख कारण है। इसे दूर करने के लिए लोगों को बाल विवाह की बुराइयों से अवगत कराएं। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। वे शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कटरा प्रखंड के यजुआर हाईस्कूल परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने की । परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष प्रभाकर ने कहा कि बाल विवाह रोकने को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। जिला विधिक सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.