चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत भवन में शनिवार को विभिन्न समस्याओं की पहचान व समाधान को लेकर कैथोलिक चैरिटीज जमशेदपुर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व बाल कल्याण समिति चाईबासा के अध्यक्ष अमित सौरभ पति ने किया। इस दौरान उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिस्टर बेनेडिक्टा, सिस्टर संगीता, प्रधान जोंनको, सिमल चाकी, बाल बचाओ अभियान से लक्ष्मी सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.