बाल विवाह रोकने पर भी दिया जोर, बाल सेवा योजनाओं की दी जानकारी
कन्नौज, अगस्त 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में सोमवार को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने की। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित बच्चों के संरक्षण एवं बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश कुशवाहा ने बताया कि बच्चों के कल्याण और संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने समिति के सदस्यों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत माता-पिता की सामान्य मृत्यु होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.