पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बभंडी गांव के राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार को हो रहे बाल विवाह को रोकने गए बीडीओ सह सीओ के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में चैनपुर बीडीओ सह सीओ प्रदीप दास ने पांच नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि चैनपुर बीडीओ सह सीओ द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के निरावत कुमार,संजय चौरसिया, रूपा देवी, राहुल कुमार पाठक, अजीत चौरसिया सहित 40 से 50 अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। ज्ञात हो कि चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बभंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार को दो नाबालिग जोड़ों की शादी कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.