मोतिहारी, अप्रैल 13 -- रक्सौल। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम को लेकर एसएसबी, बाल बिकास परियोजना व समाजिक संगठनों ने सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी प्रकार के बाल विवाह को समय रहते रोका जा सके। सोमवार को मनोकामना माई मंदिर लक्ष्मीपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एसएसबी 47वीं बटालियन की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व बाल विकास परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की।र्यक्रम में एसएसबी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम से सहायक उप निरीक्षक खेमराज, अरविंद द्विवेदी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, उमेश कुमार श्रीवास्तव, ...