सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में नाबालिग लड़कियों की दूसरे राज्यों में कराई जा रही शादियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्राम प्रधान, चौकीदार, बीट आरक्षी और हल्का प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, ताकि बाल विवाह की सूचना समय रहते मिल सके और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बाल विवाह पर रोकथाम के उपाय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बीट आरक्षी और हल्का प्रभारी गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। ग्रामीणों से अपील की जाएगी कि वे अपनी बेटियों का विवाह किसी भी बाहरी व्यक्ति से बिना पूरी पहचान, सत्यापन और पारिवारिक जानकारी के न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति विवाह का प्रस्ताव लेकर आता है या किसी...