श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- श्रावस्ती। भिनगा स्थित काली माता मंदिर में रविवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा व जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव ने कह कि बाल विवाह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। बाल विवाह करने पर कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में भी लोगों को बताया। इस मौके पर देहात संस्था से हंसराम व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्यापतिधाम में बाल विवाह पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- जागरूकता शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

हिंदी हिन...