बाल विवाह रोकने को थानों, होटल और मैरिज लॉन संचालकों का लिया जाएगा सहयोग
कन्नौज, जुलाई 30 -- कन्नौज, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए बाल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिशन वात्सल्य की गाइडलाइन के अनुसार वार्ड और ग्राम स्तर पर गठित बाल संरक्षण समितियों की प्रत्येक तीन माह में नियमित बैठक कराई जाएगी। इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गेस्ट हाउस, होटल, मैरिज लॉन और कैटरिंग संचालकों के साथ समय-समय पर बैठक कर बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाएं और संदिग्ध मामलों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। बैठक में जनपद में सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.